Thursday, July 23rd, 2026
Breaking
  •    'कांकेयर' ब्रांड ने बदली ग्रामीण महिलाओं की पहचान, शुद्ध जैविक उत्पादों की मांग में लगातार उछाल  •    भोपाल के अजाक्स भवन में कथित अवैध कब्जे और तोड़फोड़ पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज  •    राजस्व वसूली में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, लक्ष्य पूर्ति के लिए वर्तमान प्रयासों में लाए गति, निगमायुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश  •    विद्यालय प्रबंधन में बड़ा बदलाव, 'दक्ष' हस्तपुस्तिका से प्रधानाचार्यों को मिलेगा प्रभावी नेतृत्व का मार्गदर्शन  •    एयरटेल को उपभोक्ता आयोग की कड़ी फटकार, 8 साल पुराने मामले में परिवादी को मिलेगा लगभग 60 हजार का मुआवजा

शहडोल पुलिस ने एक अनूठा और जनहितैषी कदम उठाया, थानों में लगाये QR कोड, दे सकेंगे सुझाव और फीडबैक

शहडोल

ये दौर तकनीक का दौर है, मध्य प्रदेश पुलिस (MP Police) भी खुद को इस डिजिटल युग में स्मार्ट बन रही है, बदमाशों को पकड़ने और साइबर क्राइम अपराधियों को दूर दूर से खोज निकालने वाली मध्य प्रदेश पुलिस अब इस तकनीक का उपयोग जनता के हित में भी करने जा रही है, इसके लिए शहडोल पुलिस ने एक नवाचार किया है, आइये जानते हैं इसके बारे में…

मध्य प्रदेश की शहडोल पुलिस ने एक अनूठा और जनहितैषी कदम उठाया है। आम जनता से सीधे जुड़ने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए शहडोल पुलिस ने थानों में क्यूआर कोड लगाए हैं, पुलिस का कहना है कि इससे न सिर्फ थाने की कार्यप्रणाली पर नजर रखी जा सकेगी, बल्कि आम नागरिक भी अपने अनुभव साझा कर सकेंगे।

थानों में QR कोड लगाने का आइडिया शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव का है, जिले के हर थाने में ये लगा होगा जिसे स्कैन कर पीड़ित व्यक्ति अपनी शिकायत का अपडेट दे सकेंगे इतना ही नहीं इसके मध्यम से जिले के लोग पुलिस को सुझाव, फीडबैक दे सकेंगे।

पारदर्शिता बढ़ेगी, वरिष्ठ अधिकारियों तक सीधी पहुंच

खास बात ये है कि QR कोड के माध्यम  से लोग इसमें ये भी दर्ज कर सकेंगे कि उन्हें थाना में त्वरित सुनवाई मिली या नहीं, यह पहल पुलिस प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही को नई दिशा प्रदान करेगी। डिजिटल दौर में शहडोल के थानों में अब लोगों की शिकायतें सिर्फ रजिस्टर तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि डिजिटल रूप में उच्चाधिकारियों तक भी पहुंचेंगी, जिससे समय पर कार्यवाही संभव हो सकेगी।

 

#police

Source : Agency

आपकी राय

14 + 2 =

पाठको की राय