Thursday, June 4th, 2026

बाजरा तुलाई को लेकर मुरैना में हंगामा, किसानों की भिड़ंत का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

मुरैना
मुरैना कृषि उपज मंडी में विवाद लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कभी खाद के लिए तो कभी पहले उपज तुलवाने के लिए किसानों में मारपीट हो जाती है। शुक्रवार की दोपहर सवा बजे भी ऐसी घटना हुई, जब धर्मकांटे पर उपज से भरी ट्रॉली पहले तुलवाने के लिए किसानों के दो पक्षों में विवाद हो गया। दरअसल मेवदा गांव के एक किसान ने धान से भरी अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली पहले धर्मकांटे पर लगा दी। इस बात पर लाइन में लगे कुछ किसानों ने विरोध किया।

इसी बात पर मेवदा गांव के किसानों के कुछ किसानों ने विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि पहले गालीगलौज हुई, फिर लात-घूंसों से मारपीट शुरू हो गई। विवाद का बीच-बचाव करने के लिए कुछ बुजुर्ग लाठी व बेंत के सहारे झगड़े के बीच में आए, तो विवाद कर रहे किसानों ने उनकी लाठी-बेंत छीनकर एक दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट का वीडियो किसी किसान ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
 
सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे
कृषि मंडी में तीन धर्मकांटे, शांति धर्मकांटा, माधव धर्मकांटा और सेम धर्मकांटा हैं। शुक्रवार को विवाद शांति धर्मकांटे पर हुआ था। इससे पहले गुरुवार को सेम धर्मकांटे पर तो विवाद में दो किसानों के सिर फूट गए। व्यवसायियों ने बताया कि ऐसे विवाद मंडी में रोज हो रहे हैं। इसीलिए मंडी में पुलिस चौकी की मांग कर रहे हैं।

व्यापारियों के अनुसार मंडी में सुरक्षाकर्मी भी हैं, जिनके पास पुलिस जैसी वर्दी है। पिछले दिनों एक आयोजन में कृषि मंत्री ऐंदल सिंह ने ड्रेस कोड लागू करने के निर्देश दिए, उन पर एक-दो सप्ताह अमल हुआ। अब मंडी के सुरक्षाकर्मी भी वर्दी में नहीं आते, विवाद देखकर वह भी छिप जाते हैं।

 

#Farmers' fight to weigh millet escalates

Source : Agency

आपकी राय

2 + 12 =

पाठको की राय