Thursday, June 4th, 2026

हाईकोर्ट में सुनवाई व्यवस्था बदली, समर वेकेशन से पहले नया रोस्टर लागू

बिलासपुर.

हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले रोस्टर में बदलाव किया गया है. आगामी गुरूवार 7 मई से चार डिवीजन बेंचों और 14 सिंगल बेंचों में नियमित सुनवाई की जाएगी. आज जारी रोस्टर के अनुसार पहली डीबी में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल रिट अपील, हेबियस कार्पस, पीआईएल, अपराधिक अवमानना, विशेष मामलों की सुनवाई करेंगे.

जस्टिस संजय के अग्रवाल व जस्टिस संजय कुमार जायसवाल. की दूसरी डीबी में सभी क्रिमिनल मामले जो किसी अन्य डीबी में नहीं भेजे गए हों और वर्ष 2022 तक के अल्ट्रा वायरस मैटर सुने जायेंगे . जस्टिस संजय अग्रवाल और जस्टिस एन के व्यास की तीसरी डीबी में सभी इक्विटल अपीलें सन 2016 से लेकर अब तक सुनी जानी हैं. इसी तरह चौथी डिवीजन बेंच में जस्टिस पार्थ प्रतिम साहू और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत डीबी के सभी सिविल मामले जो किसी अन्य डीबी में न गए हों सुने जायेंगे.

यही डीबी मेट्रीमोनियल फर्स्ट अपील, टेक्स मामले, आर्टिकल 323 ए और 323बी के तहत सभी रिट मामले सुनेगी. इसके साथ ही चीफ जस्टिस की स्पेशल बेंच समेत 14 सिंगल बेंचों में भी सुनवाई की जाएगी.

 

#HC Summer Vacation

Source : Agency

आपकी राय

15 + 4 =

पाठको की राय