Tuesday, July 28th, 2026

सूरजपुर हिंसा मामला: 150 ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस पर हमले के बाद सख्त कार्रवाई

सूरजपुर.

जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदननगर गांव में 24 जुलाई को कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ा एक्शन देखने को मिला है। इस घटना में पुलिस ने 15 नामजद और 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि यह पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर गांव का है। 24 जुलाई को टीम 5 आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने लाठी-डंडा, फरसा और टंगिया से हमला कर दिया था। इस हमले में SDOP समेत दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

आरोपियों की तलाश में पुलिस
वहीं अब इस हिंसा के मामले में FIR दर्ज की गई है। 15 नामजद समेत 100-150 ग्रामीणों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस पर जानलेवा हमला, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने अब आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

 

#CG Violence

Source : Agency

आपकी राय

11 + 2 =

पाठको की राय