Thursday, July 23rd, 2026
Breaking
  •    राजस्व वसूली में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, लक्ष्य पूर्ति के लिए वर्तमान प्रयासों में लाए गति, निगमायुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश  •    विद्यालय प्रबंधन में बड़ा बदलाव, 'दक्ष' हस्तपुस्तिका से प्रधानाचार्यों को मिलेगा प्रभावी नेतृत्व का मार्गदर्शन  •    एयरटेल को उपभोक्ता आयोग की कड़ी फटकार, 8 साल पुराने मामले में परिवादी को मिलेगा लगभग 60 हजार का मुआवजा  •    देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एफएसडीए और गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई  •    देश के टॉप बोर्डिंग स्कूलों जैसी सुविधाओं से लैस होंगे 112 सर्वोदय विद्यालय, शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

जस्टिस सचदेवा हो सकते हैं हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, चीफ जस्टिस कैत हुए रिटायर्ड

जबलपुर

 जस्टिस संजीव सचदेवा एमपी हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश की है। वे एक्टिंग चीफ जस्टिस हैं।

3 नए जज मिले

हाईकोर्ट को 3 नए जज मिले हैं। जबलपुर के अपर महाधिवक्ता अमित सेठ, ग्वालियर के अधिवक्ता दीपक खोत व पवन द्विवेदी जज बनाए गए। हाईकोर्ट ने 11 नवंबर 2022 को नाम सुप्रीम कोर्ट भेजे थे। कॉलेजियम ने जांच की। जनवरी 24 को तीनों नाम केंद्र को भेजे। 3 नए जज आने से हाईकोर्ट में 35 जज हो जाएंगे। कर्नाटक, पटना, गुवाहाटी, झारखंड हाईकोर्ट में सीजे नियुक्ति के नामों की सिफारिश केंद्र को भेजी है।

जस्टिस संजीव सचदेवा का जन्म 7 अप्रैल 1964 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री प्राप्त की और वर्ष 1989 में वकालत शुरू की। वर्ष 2013 में उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। बाद में वे स्थायी न्यायाधीश बने और 2024 में उनका तबादला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में किया गया। वर्तमान में वे जबलपुर हाईकोर्ट में प्रशासनिक न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं।

 

#court

Source : Agency

आपकी राय

11 + 2 =

पाठको की राय