Thursday, July 23rd, 2026
Breaking
  •    राजस्व वसूली में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, लक्ष्य पूर्ति के लिए वर्तमान प्रयासों में लाए गति, निगमायुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश  •    विद्यालय प्रबंधन में बड़ा बदलाव, 'दक्ष' हस्तपुस्तिका से प्रधानाचार्यों को मिलेगा प्रभावी नेतृत्व का मार्गदर्शन  •    एयरटेल को उपभोक्ता आयोग की कड़ी फटकार, 8 साल पुराने मामले में परिवादी को मिलेगा लगभग 60 हजार का मुआवजा  •    देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एफएसडीए और गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई  •    देश के टॉप बोर्डिंग स्कूलों जैसी सुविधाओं से लैस होंगे 112 सर्वोदय विद्यालय, शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

सुसाइड नोट लिखकर अतिथि शिक्षक ने लगाई फांसी, नोट में लिखा-'मैं बहुत तनाव में हूं, मेरी बॉडी का पीएम मत करना'

डिंडौरी, शहपुरा
जिले की तहसील मुख्यालय शहपुरा निवासी अतिथि का शुक्रवार की सुबह तहसील कार्यालय के पीछे चमरकुंडी में आम के पेड़ में लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी में बताया गया कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे अतिथि शिक्षक ने यह कदम उठाया है।

उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने उल्लेख किया है कि मैं बहुत तनाव में हूं। मेरे कारण किसी को परेशानी न हो। मेरी बॉडी का पोस्टमार्टम न कराया जाए। थाना प्रभारी ने बताया गया कि गुरुवार की रात शहपुरा के वार्ड क्रमांक एक निवासी सियोल राय पिता डीके राय 38 वर्ष घर से निकला था।

रात भर वापस नहीं आया। सुबह उसका शव फांसी पर लटका मिला। बताया गया कि 5 साल पहले उसके पिता भी घर छोड़कर दूसरे जगह चले गए हैं, जबकि मां घर में गंभीर बीमारी से जूझ रही है। ऐसे में इकलौते बेटे के फांसी लगाने से पूरा परिवार प्रभावित हुआ है।

बताया गया कि गर्मी में अवकाश के चलते सरकारी स्कूल की छुट्टी है। ऐसे में मृतक आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था। पुलिस की मानें तो वह नशा करने का भी आदी था। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 

Source : Agency

आपकी राय

12 + 2 =

पाठको की राय