Sunday, July 26th, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के बाद दिल्ली मेट्रो सेवाएं पूरी तरह बहाल

नई दिल्ली
 जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोर्टेस्ट समाप्त होने के बाद अब हालात तेजी से बदल रहे हैं। दिल्ली मेट्रो ने इस बीच अहम फैसला लिया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने रविवार को ऐलान किया कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर नॉर्मल ऑपरेशन फिर से शुरू हो गए हैं। यात्रियों के लिए सभी स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट सर्विस फिर से शुरू कर दी गई हैं। इससे पहले डीएमआरसी ने शनिवार को अगली सूचना तक 18 मेट्रो स्टेशनों को कुछ समय के लिए बंद करने की घोषणा की थी।

DMRC ने दिया अपडेट
डीएमआरसी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर रविवार को पोस्ट किया गया। इसमें बताया गया कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशन यात्रियों की सेवा के लिए (आने और जाने, दोनों के लिए) खुले हैं। इससे पहले अधिकारियों ने वीकेंड में सेंट्रल दिल्ली के खास स्टेशनों पर पाबंदियां धीरे-धीरे हटाई हैं। शनिवार शाम को डीएमआरसी की ओर से यात्रियों को जानकारी दी गई थी कि जनपथ मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट फिर से खोल दिए गए हैं। इससे पहले, इसने राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री सर्विस फिर से शुरू करने की घोषणा की, जो नॉर्मल ऑपरेशन के धीरे-धीरे बहाल होने का संकेत है।

शनिवार को 18 स्टेशन बंद के थे आदेश
डीएमआरसी ने नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर के पास बढ़ते विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से सेंट्रल दिल्ली के कई स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट सर्विस को कुछ समय के लिए रोका था। डीएमआरसी ने शनिवार को अगली सूचना तक 18 मेट्रो स्टेशनों को कुछ समय के लिए बंद करने की घोषणा की थी।

जिन स्टेशनों पर असर पड़ा था, उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली शामिल थे।

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और प्रदर्शन खत्म
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद स्थिति सामान्य होने पर मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट सर्विस को खोला गया है। डीएमआरसी की नई एडवाइजरी से यह कंफर्म हुआ है कि सभी स्टेशन अब एंट्री और एग्जिट दोनों के लिए खुले हैं, दिल्ली मेट्रो सर्विस राष्ट्रीय राजधानी में नॉर्मल हो गई हैं, जिससे हजारों डेली यात्रियों को सुरक्षा से जुड़ी कुछ समय की पाबंदियों के बाद राहत मिली है।

 

#Delhi Metro stations

Source : Agency

आपकी राय

14 + 11 =

पाठको की राय