Friday, June 5th, 2026

13-15 दिसंबर: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलीला का मंचन, MP कलाकार लाएंगे भक्ति का माहौल

अयोध्या के राम मंदिर में मध्य प्रदेश के कलाकारों द्वारा रामलीला, दीपावली मिलन समारोह में भक्ति का रंग

13-15 दिसंबर: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलीला का मंचन, MP कलाकार लाएंगे भक्ति का माहौल

अयोध्या में दीपावली मिलन समारोह में रामलीला, मध्य प्रदेश के कलाकार करेंगे दर्शकों का मन मोह लेने वाला प्रदर्शन

 छिंदवाड़ा

 छिंदवाड़ा के छोटी बाजार का विश्वप्रसिद्ध श्रीरामलीला मंडल (Shri Ramlila Mandal) आगामी दिसंबर माह की 13,14 और 15 तारीख को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में लीला का मंचन करेंगे। इस आयोजन को लेकर मंडल के कलाकारों एवं पदाधिकारियों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। मंडल के अध्यक्ष अरविंद राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां के कलाकार भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेंगे।

छिंदवाड़ा सांसद ने विमोचन किया जारी

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक न होकर, सांस्कृतिक एकता और लोक परंपरा का भी प्रतीक होगा। इसी तारतम्य मैं बड़ी माता मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित दीपावली मिलन समारोह (Diwali Milan ceremony) के अवसर पर रामलीला मंचन की पटकथा का विमोचन सांसद बंटी विवेक साहू ने किया। सांसद की ओर से मंडल के सदस्यों को अयोध्या जाने एवं आने के लिए दो सुविधाजनक बसों की व्यवस्था की घोषणा की। जिसमें कलाकार जाएंगे।

ये होंगे शामिल

213 दिसंबर को अयोध्या में प्रथम दिवस धनुष यज में माता सीता के पिता राजा जनक का अभिनय करने के लिए भी स्वीकृति प्रदान की। पटकथा का संकलन शशांक दुबे की ओर से किया गया है। इस अवसर पर मंडल के संरक्षक कस्तूरचंद जैन, राजू चरणागर एवं सतीश दुबे लाला सहित रामलीला मंडल के सभी पदाधिकारी, कलाकार एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। दीपावली मिलन समारोह में मंडल के सदस्यों ने आगामी यात्रा एवं मंचन की तैयारियों पर भी चर्चा की।

 

 

#Ramlila

Source : Agency

आपकी राय

12 + 11 =

पाठको की राय