Friday, July 17th, 2026

CG News: केंद्रीय टीम ने बिलासपुर में विकास योजनाओं का लिया जायजा, वीबी-जीरामजी और जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा

बिलासपुर.

भारत सरकार के संयुक्त सचिव (वित्त) पवनेश कुमार शर्मा और अवर सचिव राहुल कुमार श्रीवास्तव ने बिल्हा व कोटा क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। केंद्रीय अधिकारियों ने इस दौरान वीबी-जीरामजी योजना, प्रोजेक्ट उन्नति और जल संरक्षण के कार्यों की प्रगति देखी।

अधिकारियों ने कार्यस्थलों पर लगे क्यूआर कोड (QR Code) को स्कैन कर डिजिटल रिकॉर्ड का जमीनी हकीकत से मिलान किया। उन्होंने एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के ‘प्रोजेक्ट उन्नति’ के तहत चल रहे राजमिस्त्री प्रशिक्षण का जायजा लिया और युवाओं से रोजगार के अवसरों पर चर्चा की। इसके साथ ही टीम ने पटैता, धनरास और करगीकला में तालाब निर्माण, जीर्णोद्धार व मिनी परकोलेशन टैंक जैसे जल संरक्षण कार्यों को देखा।

उन्होंने महिला श्रमिकों को वीबी-जीरामजी योजना के तहत मिलने वाले 125 दिन के सुनिश्चित रोजगार और 300 प्रतिदिन मजदूरी की जानकारी दी। दौरे के अंत में केंद्रीय और जिला पंचायत के अधिकारियों ने कार्यस्थल पर पौधरोपण भी किया।

 

#Central Officials Evaluate

Source : Agency

आपकी राय

6 + 8 =

पाठको की राय