Thursday, July 23rd, 2026
Breaking
  •    'कांकेयर' ब्रांड ने बदली ग्रामीण महिलाओं की पहचान, शुद्ध जैविक उत्पादों की मांग में लगातार उछाल  •    भोपाल के अजाक्स भवन में कथित अवैध कब्जे और तोड़फोड़ पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज  •    राजस्व वसूली में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, लक्ष्य पूर्ति के लिए वर्तमान प्रयासों में लाए गति, निगमायुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश  •    विद्यालय प्रबंधन में बड़ा बदलाव, 'दक्ष' हस्तपुस्तिका से प्रधानाचार्यों को मिलेगा प्रभावी नेतृत्व का मार्गदर्शन  •    एयरटेल को उपभोक्ता आयोग की कड़ी फटकार, 8 साल पुराने मामले में परिवादी को मिलेगा लगभग 60 हजार का मुआवजा

नेहरू पार्क में ताला बंद कर नगर पालिका कर्मचारी ने की अश्लील हरकतें, हिंदू संगठन ने किया हल्ला

दमोह

दमोह जिले के हटा में खचना नाका के पास नेहरू पार्क में रविवार शाम एक घटना हुई। यहां नगर पालिका का एक कर्मचारी एक महिला के साथ रंगरलियां मनाने आया। उसने पार्क का बाहर का गेट बंद कर ताला लगा दिया ताकि कोई शक न करे। लेकिन सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग पार्क पहुंचे। तब वह कर्मचारी महिला के साथ वहां से भाग गया।

यह पूरा घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जब इस बारे में सीएमओ को बताया गया, तो वह मौके पर पहुंचे, लेकिन बताया गया कि सीसीटीवी कैमरे बंद थे। बाद में नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र खटीक भी आए। उन्होंने पास के वाचनालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की और ताला लगाने, महिला के अंदर जाने और बाहर से ताला लगाने की फुटेज मिली।

महिला ताला देख अपनी चप्पल छोड़कर पास के दूसरे गेट से बाहर निकल गई। हिंदू संगठन के लोग भी वहां आ गए। कर्मचारी ने ताला लगाकर भागने से पहले महिला को बाइक से उसके घर छोड़ा। बताया गया कि कर्मचारी की पार्क में ड्यूटी थी। पार्क में काम करने वाले दो कर्मचारी बंदू रैकवार और परसू पटेल भी मौके पर आए। बंदू ने बताया कि दोपहर 12 बजे उन्होंने गेट का ताला लगाकर घर चले गए थे और चाबी गेट के ऊपर रख दी थी। बाद में कौन आया, उन्हें पता नहीं।

सीएमओ राजेंद्र खरे ने कहा कि अगर कर्मचारी के खिलाफ कोई शिकायत आती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोग इस घटना को मंदसौर में भाजपा नेता के वायरल वीडियो के बाद हुई घटना से जोड़कर देख रहे हैं। समय रहते हिंदू संगठन के लोग पहुंचकर मामला रोका।

 

Source : Agency

आपकी राय

4 + 15 =

पाठको की राय