बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया गया आत्मीय स्वागत

बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया गया आत्मीय स्वागत

बलौदाबाजार l छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के 5 वे सम्मेलन में ग्राम खपराडीह पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्थानीय हैलीपैड पहुँचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। हैलीपेड में कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा,पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी,जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ल,जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर,जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा,कलेक्टर रजत बंसल,पुलिस अधीक्षक दीपक झा, जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा,अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता, भाटापारा मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन उपस्थित रहे।