संकल्प पत्र / मोबाइल से जरुरी सर्टिफिकेट बनेंगे,36 वादों के साथ भाजपा का घोषणा पत्र जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव 2019 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। सोमवार को पार्टी के रायपुर स्थित दफ्तर में यह पत्र जारी किया गया। इस पत्र को संकल्प पत्र नाम दिया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की मौजूदगी में इसे जारी किया गया। भाजपा का यह संकल्प पत्र कई लुभावने वादों के साथ महिला सुरक्षा और युवाओं के करियर से जुड़े मुद्दों समेत 36 वादों के साथ सामने आया है।
अगर भाजपा को मिली नगरीय निकायों में जीत…
भारतीय जनता पार्टी ने लोगों ने अपने प्रत्याशियों की जिताने की अपील करते हुए शहरी इलाकों के विकास के लिए 36 बड़े वादे किए हैं। जानिए इनमें से कुछ प्रमुख वादे
– भाजपा 2020 0- 21 का पूरा प्रॉपर्टी टैक्स माफ हो इसके लिए पहल करेगी
– प्रधानमंत्री आवास योजना में वर्तमान नियमों के अंतर्गत ना आने वाले परिवारों को भी योजना से जोड़ने हेतु पहल की जाएगी
– 2024 तक हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए काम किए जाएंगे
– महिला सशक्तिकरण के लिए महिला समूह को केंद्र सरकार द्वारा 10 हजार की राशि दी जाती है इसे 20,000 करने के लिए पहल होगी।
– जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी विभिन्न सेवाएं मोबाइल ऐप के जरिए दी जाएंगी
– युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्रि कोचिंग के लिए सेंटर बनाए जाएंगे
– सीसीटीवी कैमरे लगाकर छेड़छाड़ को रोकने के उपाए होंगे, महिला कमांडो द्वारा शराब कोचियों पर नियंत्रण, आत्मरक्षा की कार्यशालाएं होंगी, महिला रोजगार मेले, अलग से महिला गार्डन, कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।