आईएएस अधिकारी चंद्रकांत उइके का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

आईएएस अधिकारी चंद्रकांत उइके का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

रायपुर (एजेंसी) | छत्तीसगढ़  कैडर के आईएएस  चन्द्रकांत उइके का बुधवार को निधन हो गया। लंबे समय से उनका इलाज मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में चल रहा था। इस निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुख जताया। उइके वर्तमान में समाज कल्याण विभाग के संचालक पद पर पदस्थ थे।


मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि चंद्रकांत उइके ने राज्य शासन में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी। वे एक सहज, सरल, ऊर्जावान और लोकप्रिय अधिकारी थे। सीएम ने कहा कि उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। उनके निधन का समाचार हम सबके लिए अत्यंत दुखद है।

चंद्रकांत उइके ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सचिव, संचालक आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, संचालक जनसम्पर्क, संयुक्त सचिव आबकारी, संचालक संस्कृति एवं पर्यटन जैसे अनेक महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी थी।

Leave a Reply