दोषियों को फांसी की नई तारीख मुकर्रर, नया डेथ वारंट जारी- 3 मार्च की सुबह 6 बजे फांसी

दोषियों को फांसी की नई तारीख मुकर्रर, नया डेथ वारंट जारी- 3 मार्च की सुबह 6 बजे फांसी

नई दिल्ली। निर्भया सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामले के चारों दोषियों को अब एकसाथ 3 मार्च की सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी। कोर्ट ने चारों दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी कर दिया है।

इसके अनुसार निर्भया सामूहिक दुष्कर्म व हत्या चारों दोषियों को एक साथ 3 मार्च की सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार तिहाड़ जेल के डायरेक्टर जनरल संदीप गोयल को भी नए डेथ वारंट संबंधी आधिकारिक आदेश सौंपा जा चुका है। इस फैसले पर बात करते हुए निर्भया के पिता ने खुशी व्यक्त की है। निर्भया की मां ने भी उम्मीद जताई है कि अब तीन मार्च को निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा मिल जाएगी।

दोषियों के वकील- अब भी बचे हैं विकल्प

वहीं दोषियों के वकील एपी सिंह का कहना है कि अब भी कानूनी विकल्प बचे हैं। यह भी खबर है कि दोषी विनय शर्मा भूख हड़ताल पर है। वहीं अदालत ने तिहाड़ जेल अधीक्षक को नियमानुसार दोषियों की देखभाल करने का आदेश दिया है।