शोक संदेश : सरगुजा की राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव नहीं रहीं, स्वास्थ्य मंत्री टी.स. सिंहदेव उनके पुत्र है, निधन पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का आज मेदांता अस्पताल दिल्ली में आज शाम 7.06 बजे निधन हो गया। राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव की पार्थिव देह बुधवार 12 फरवरी को दिल्ली से विशेष विमान द्वारा सुबह 10 बजे अंबिकापुर लाई जाएगी। अंतिम यात्रा बुधवार 12 फरवरी को दोपहर 3 बजे राजमहल से पैतृक शमशानस्थल रानी तालाब तक जाएगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राजमाता देवेंद्र कुमारी के पति एमएस सिंहदेव अविभाजित मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव थे। वहीं राजमाता अविभाजित मध्य प्रदेश में दो बार कैबिनेट मंत्री रहीं। राजमाता के पुत्र स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन टीएस सिंहदेव उनके निधन के वक्त अस्पताल में मौजूद थे। राजमाता के छोटे पुत्र एएस सिंहदेव भी निधन की खबर मिलते ही भोपाल से सरगुजा पहुंच गए। इस समाचार से पूरे सरगुजा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताते चलें, राजमाता कांग्रेस से काफी पहले से जुड़ी हुई हैं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी – पूर्व मंत्री देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व मंत्री देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. शिव कुमार डहरिया ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की है। सभी कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि पूर्व मंत्री देवेंद्र कुमारी सिंहदेव जी के निधन के दुख की घड़ी में हम सभी कांग्रेसजन शोक संतप्त सिंहदेव परिवार के सहभागी है।
पूर्व मंत्री देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, लोकसभा सदस्य ज्योत्सना चरणदास महंत, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने शोक व्यक्त किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य राजेन्द्र तिवारी, रमेश वल्र्यानी, किरणमयी नायक, ज्ञानेश शर्मा, आर.पी.सिंह, राजेश बिस्सा, राजेन्द्र सिंह परिहार, सुरेन्द्र शर्मा ने पूर्व मंत्री देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया एवं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, मो. असलम, एम.ए. इकबाल, धनजंय सिंह ठाकुर, जे.पी. श्रीवास्तव, अभयनारायण राय, आलोक दुबे, कमलजीत सिंह पिंटू ने भी पूर्व मंत्री देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।