केशकाल में बारदानों की कमी से किसान परेशान,4 जगह चक्काजाम, लाठीचार्ज भी हुआ

केशकाल : धान खरीदी के लिए खरीदी केंद्रों में बारदाना नहीं होने से एक बार फिर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। नाराज किसानों ने फिर एक बार फिर से मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-30 को जाम कर दिया। जगदलपुर से लेकर Narayanpurऔर कांकेर तक रास्ता बंद है ।जिससे केशकाल घाट में गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। किसानों ने कोंडागांव- नारायणपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में कोकोड़ी पर किसानों ने धरना प्रदर्शन कर दिया। इस दौरान किसानों ने सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ की जमकर नारेबाजी की। 6 घंटे से अधिक समय तक धरना प्रदर्शन होने से इस मार्ग पर आवाजाही नहीं हो सकी। किसानों ने कहा कि धान की खरीदी को महज दो दिन बचे हैं। हम अपने बारदानों में धान लाए हैं। बारदाने भी सरकार को दे रहे हैं फिर भी हमारा धान लेने से मना किया जा रहा है। इस दौरान स्कूली बसों और एंबुलेंस को जानेे दिया । जाम हटाने के लिए रात करीब आठ बजे पुलिस को केसकाल में लाठी चार्ज करना पड़ा।
10 हजार किसानों का धान नहीं बिका, 4 जगह चक्काजाम
धान खरीदी खत्म होने के लिए मात्र 2 ही दिन बाकी रह गए हैं लेकिन खरीदी केंद्रों में बारदाने की समस्या के कारण खरीदी प्रभावित हो रही है। सोमवार को 6 खरीदी केंद्रों में किसानों ने प्रदर्शन किया था, दूसरे दिन मंगलवार को 4 खरीदी केंद्रों से किसान सड़कों पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। मंगलवार को जिले के 15 खरीदी केंद्रों में बारदाना नहीं होने से खरीदी नहीं हो पाई। इधर जिला विपणन अधिकारी का कहना है कि बारदाने कब तक आएंगे, वे भी नहीं बता सकते। जिले में इस वर्ष 26.50 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य था जिससे अधिक 26.85 लाख क्विंटल धान खरीदी हो चुकी है लेकिन अभी भी 10,609 किसानों का धान खरीदा जाना बाकी है। पंजीकृत 75,385 में से अब तक 64,776 किसान ही अपना धान बेच पाए है