दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 : 70 सीटों के लिए मतदान की रफ्तार धीमी, 672 प्रत्याशी मैदान में, 11 बजे तक 6.96% फीसदी वोटिंग

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए वोटिंग जारी है। कुल 70 सीटों के लिए 672 प्रत्याशी मैदान में हैं। दिल्ली में करीब 1.47 करोड़ मतदाता, इनमें करीब 66 लाख महिलाएं हैं। पिछला विधानसभा चुनाव 2015 में हुआ था। आम आदमी पार्टी (आप) ने 70 में से 67 सीटें जीती थीं। भाजपा ने तीन सीटें जीती थीं। 15 साल दिल्ली की सत्ता पर काबिज रहने वाली कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल सका था। इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और आप के बीच ही नजर आ रहा है। हालांकि, कांग्रेस का दावा है कि दिल्ली के नतीजे हैरान करने वाले होंगे। सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का केंद्र बने शाहीन बाग (ओखला विधानसभा क्षेत्र) में पांच पोलिंग बूथ हैं।
वोटिंग प्रतिशत
समय | कितनी वोटिंग |
11 बजे | 11% |
10 बजे | 4.33% |
— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2020
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।
Urging the people of Delhi, especially my young friends, to vote in record numbers.
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) February 8, 2020
वोट करने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal ने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। pic.twitter.com/ZPiROc7bYr
—
— AAP (@AamAadmiParty) February 8, 2020
मुख्य मुद्दे और वादे
आम आदमी पार्टी : मुफ्त बिजली-पानी। बेहतर अस्पताल और स्कूल। अगली सरकार में किए जाने वाले कामों का गारंटी कार्ड।
भाजपा : जहां झुग्गी, वहीं मकान। 5 साल में 10 लाख नौकरियों का वादा। हर घर में साफ पानी देंगे।
कांग्रेस : शीला दीक्षित वाली दिल्ली देंगे। वो तीन बार सीएम रहीं। बुजुर्गों को शीला पेंशन देने का चुनावी वादा।
अनाधिकृत कॉलोनियों में 30 लाख से ज्यादा वोटर
दिल्ली की करीब 1800 अनाधिकृत कालोनियों में 30 लाख से ज्यादा वोटर का आकलन राजनीतिक दलों का है। ये कॉलोनियां करीब 40 विधानसभा सीटों में हैं। दलों का ये भी दावा है कि 30 से ज्यादा विधासभा सीटें ऐसी हैं, जहां इन्हीं कॉलोनियों के मतदाता हार-जीत तय करते हैं। यही वजह है कि अनाधिकृत कॉलोनियों के बारे में आप और भाजपा ने अहम घोषणाएं की हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे (70 सीट)
पार्टी | सीट | वोट शेयर |
आप | 67 | 54.30% |
भाजपा | 3 | 32.10% |
कांग्रेस | 0 | 9.60% |
कुल वोटर : 1,33,13,295
वोट पड़े : 89,36,159 (67.1%)
दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे (7 सीट)
पार्टी | सीट | वोट शेयर |
आप | 0 | 18.10% |
भाजपा | 7 | 56.50% |
कांग्रेस | 0 | 22.50% |
कुल वोटर : 1,43,16,453
वोट पड़े : 86,79,012 (60.6%)