पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह हुई कोरोना पॉजिटिव, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह कोरोना संक्रमित मिली हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा है, मेरी धर्मपत्नी वीणा सिंह की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर हॉस्पिटल में भर्ती कर रहे हैं। उन्होंने संपर्क में आए सभी लोगों को टेस्ट कराने की भी सलाह दी है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी, कहा- संपर्क में आए लोग कराएं टेस्ट
मेरी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर हॉस्पिटल में भर्ती कर रहे हैं।साथ ही मैं व मेरे परिवार के अन्य सदस्य भी आइसोलेशन में रहकर जांच कराएंगे। आपसे भी अनुरोध है जो भी हमारे संपर्क में आया हो वो भी आइसोलेट रहकर जांच कराएं।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) August 12, 2020
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. रमन सिंह और अस्पताल के संचालक श्री संदीप दवे से दूरभाष पर चर्चा कर श्रीमती वीणा सिंह के स्वास्थ्य और उनके उपचार की जानकारी ली।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
वे दीर्घायु हों।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 12, 2020