मुख्यमंत्री बोले- मुंह में गांधी दिल में गोडसे नहीं चलेगा, प्रज्ञा के खिलाफ भाजपा कार्रवाई करे

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। गुरुवार को ट्वीटर पर उन्होंने लिखा कि शुतुरमुर्ग बनने से काम नहीं चलेगा। नरेंद्र मोदी और अमित शाह सामने आकर प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर देश के समक्ष अपना रूख स्पष्ट करें। उन्होंने मीडिया मे दिए बयान में कहा है कि- प्रज्ञा ठाकुर हमेशा से ही हिंसात्मक गतिविधियों में संलिप्त रही, इसी धारा में गिरफ्तार ही अब जमानत पर छूटी है, वो शुरू से गोडसे के पक्ष में बात करती रही है। दरअसल बुधवार को लोकसभा में प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को देशभक्त बता दिया था।