नगरीय निकाय चुनाव 2019 परिणाम: कवर्धा व बीजापुर नगर पालिकाओं में कांग्रेस का कब्जा, काेंडागांव में भाजपा का अध्यक्ष

बस्तर | कवर्धा और बीजापुर नगर पालिका में भी कांग्रेस का कब्जा हो गया है। जबकि काेंडागांव में भाजपा का अध्यक्ष चुना गया। कवर्धा में कांग्रेस के ऋषि शर्मा अध्यक्ष चुने गए। उन्हें मतदान के दौरान 21 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी उमंग पांडे को 6 पार्षदों का समर्थन मिला।
दरअसल, कवर्धा में 27 वार्ड हैं। इनमें से 19 में कांग्रेस और 6 में भाजपा उम्मीदवार जीते थे। जबकि 2 पर अन्य ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस प्रत्याशी को अन्य दोनों का भी साथ मिल गया। यहां 15 साल बाद नगर पालिका में कांग्रेस का अध्यक्ष बना है।
बीजापुर नगर पालिका में 15 साल बाद कांग्रेस का कब्जा
वहीं बीजापुर नगरपालिका में भी भाजपा ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। भाजपा के बायकॉट के बाद कांग्रेस के कांग्रेस के बेनहूर रावतिया को अध्यक्ष और पुरुषोत्तम सल्लुर को उपाध्यक्ष चुन लिया गया। यहां भी दोनों का निर्वाचन निर्विरोध रूप से हुआ। 15 साल में पहली बार कांग्रेस को यहां जीत मिली है।
दूसरी ओर कोंडागांव नगर पालिका में भाजपा ने जीत दर्ज की। यहां भाजपा की हेमकुंवर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। कोंडागांव नगर पालिका में 22 वार्ड हैं। इनमें से कांग्रेस को 8, जबकि भाजपा को 14 वार्ड में जीत मिली थी।
नगर पालिका | अध्यक्ष |
बालोद | विकास चोपड़ा (कांग्रेस) |
अकलतरा | शांति देवी भारत (भाजपा) |
मुंगेली | संतु लाल सोनकर (भाजपा) |
बलौदाबाजार | चितावर जायसवाल (भाजपा) |
सुकमा | राजू (कांग्रेस) |
भाटापारा | सुनीता गुप्ता (कांग्रेस) |
कवर्धा | ऋषि शर्मा (कांग्रेस) |
बीजापुर | बेनहूर रावतिया (कांग्रेस) |
कोंडागांव | हेमकुंवर (भाजपा) |