सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला कृषि कर्मण पुरस्कार, पीएम नरेन्द्र मोदी ने दिया पुरस्कार

कर्नाटक (तुमकर) | छत्तीसगढ़ काे सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया। कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। प्रदेश को वर्ष 2016-17 में कुल खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-2 के अंतर्गत सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिए भारत सरकार द्वारा इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। कर्नाटक के तुमकुर में आयोजित पुरस्कार समारोह में मोदी ने प्रदेश के दो किसानों विरेन्द्र कुमार साहू एवं अदिति कश्यप को भी पुरस्कृत किया।
छत्तीसगढ़ को वर्ष 2016-17 में कुल खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-2 के अंतर्गत सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिए भारत सरकार द्वारा इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे ने प्रदेश के किसानों और विभागीय अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
कर्नाटक के तुमकुर में आयोजित पुरस्कार समारोह में प्रधानमंत्री ने प्रदेश के दो प्रगतिशील किसानों विरेन्द्र कुमार साहू एवं अदिति कश्यप को भी पुरस्कृत किया। पुरस्कार के तौर पर उन्हें दो-दो लाख रूपए की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ को कृषि कर्मण पुरस्कार के रूप में पांच करोड़ रूपए की राशि, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया। कृषि मंत्री के साथ संचालक कृषि टामन सिंह सोनवानी, अपर संचालक एस.एस. केरकेट्टा और संचालक समेती डी.के. भोयर ने पुरस्कार ग्रहण किया।