कोरोना वायरस : छत्तीसगढ़ में कल मिले 2227 नए कोरोना मरीज, 1345 हुए डिस्चार्ज, एक्टिव संख्या 29,332

छत्तीसगढ़ हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार रायपुर में गुरुवार को 672 समेत प्रदेश में कोरोना के 2227 नए केस मिले। आईपीएस शलभ सिन्हा भी पॉजिटिव हैं। आयकर विभाग के प्रिसिंपल डायरेक्टर आलोक जौहरी की रायपुर में निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें 25 अगस्त को भर्ती किया गया था। मंत्रालय के 50 अफसर-कर्मचारी भी संक्रमित मिले। बीते 24 घंटे में कोरोना से 16 मौतें हुई हैं, जिनमे से 6 मोर्बिडीटी डेथ है। इनमे से 5 रायपुर के हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब तक कोरोना से 493 लोग दम तोड़ चुके हैं।
जिनमें 222 रायपुर के हैं। प्रदेश में गुरुवार को सामने आए नए मामलों के मिलाकर कोरोना संक्रमितों की अब तक की संख्या 55680 हो गई है। एक्टिव केस 30 हजार ( 29332) के करीब हैं। इनमें से 19260 लोग तो रायपुर के अस्पतालों में भर्ती हैं।
25855 लोग रिकवर्ड कर चुके है और इनमे से कल 1345 को डिस्चार्ज किया गया है। टोटल रिकवर्ड में होम आइसोलेशन के 572 व्यक्ति शामिल है
आज कुल 2,227 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 29,332 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/0X82YREF7u
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 10, 2020