मुख्यमंत्री ने डॉ. देवी सिंह शेखावत एवं पत्रकार श्री अनल प्रकाश शुक्ल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने डॉ. देवी सिंह शेखावत एवं पत्रकार श्री अनल प्रकाश शुक्ल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा सिंह पाटिल के पति डॉ. देवी सिंह शेखावत के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार श्री अनल प्रकाश शुक्ल के निधन पर दुःख जताया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता में स्व. श्री शुक्ल के योगदान को महत्वपूर्ण और अतुलनीय बताया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्व. श्री शुक्ल के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।