ठण्ड का असर : विमान घने कोहरे के वजह से रायपुर एयरपोर्ट उतर नहीं पाए, नागपुर हुए डाइवर्ट

नवम्बर मध्य आते-आते रायपुर शहर में ठंड का असर दिखने लगा है। रायपुर के बाहर छाए घने कोहरे ने गुरुवार को नियमित उड़ानों को रोक दिया। कोहरे की वजह से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से आ रहे चार विमान रायपुर में लैंड ही नहीं हो पाये। उनको नागपुर में उतारा गया। रायपुर हवाई अड्डा प्रबंधन ने बताया, कोहरे की वजह से लो विजिबिलिटी (कम दृश्यता) की समस्या पैदा हो गई थी। ऐसे में 8.20 पर आने वाली दिल्ली से रायपुर आने वाली विस्तारा की फ्लाइट VTI793 को डायवर्ट किया गया। उसके बाद 9.15 बजे बेंगलुरु से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट IGO405 को भी मोड़ा गया। 9.30 बजे दिल्ली से रायपुर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AIC469 और 10.21 पर पहुंचने वाली इंडिगो की मुंबई से आने वाली उड़ान IGO5212को भी डायवर्ट कर नागपुर में उतारा गया। इसकी वजह से यहां से उड़ान भरने वाले विमानों को भी रोके रखा गया था। इसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।