रिटायर्ड थानेदार रामेश्वरम् जाने के लिए निकले, कंबल लपेटे चोरों ने 8 लाख का माल किया पार

रिटायर्ड थानेदार रामेश्वरम् जाने के लिए निकले, कंबल लपेटे चोरों ने 8 लाख का माल किया पार

बिलासपुर. रिटायर्ड थानेदार परिवार के साथ तीर्थयात्रा पर रामेश्वरम् जाने के लिए निकले। चोरों ने उनके मकान से 8 लाख का माल पार कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में दो चोर नजर आ रहे हैं। वे कंबल ओढ़कर आए थे। घटना उसलापुर के आसमां सिटी में हुई। यह इलाका सकरी थाना क्षेत्र में है।

रिटायर्ड टीआई एचसी शुक्ला बुधवार को रामेश्वरम् जाने के लिए निकले थे। गुरुवार रात चोर उनके मकान में घुसकर 2 लाख रुपए की चांदी, 2 लाख रुपए के सोने के जेवर और करीब 4 लाख रुपए ले गए। शुक्रवार सुबह चोरी का पता चला। रिटायर्ड टीआई तब तक दिल्ली पहुंच गए थे।

रिटायर्ड टीआई ने अपने मकान में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इनमें कंबल ओढ़े दो चोरों की तस्वीर कैद हो गई है। घटना रात 2 से 4 बजे के बीच की है।

डाॅग गली की ओर जाकर भटक गया 
पुलिस का खोजी कुत्ता माैके पर लाया गया। यह मकान से पीछे गली की ओर गया। करीब 400 मीटर जाने के बाद यह भटक गया। इससे कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है।